अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की रायगढ़ जिला महिला विंग अध्यक्ष बनीं रातमती बंजारा
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने जारी किया नियुक्ति आदेश, 30 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी गठित करने की मिली जिम्मेदारी
रायगढ़/खरसिया। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रायगढ़ जिले में महिला विंग के जिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती रातमती बंजारा को मनोनीत किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला द्वारा 17 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से उनकी नियुक्ति की गई है।
जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार श्रीमती रातमती बंजारा, निवासी बंजारा पारा, ग्राम करपीपाली, पोस्ट वासनाझार, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) को अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की जिला रायगढ़ महिला विंग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही उन्हें संगठन के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने निर्देशित किया है कि जिला कार्यकारिणी का गठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहमति से किया जाए तथा 30 दिनों के भीतर गठित कार्यकारिणी को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाए।
इस नियुक्ति से रायगढ़ जिले में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। महिला विंग के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उपभोक्ता हितों की रक्षा करने तथा उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किए जाने की अपेक्षा है।
संगठन के इस निर्णय को जिले में महिला नेतृत्व को मजबूत करने और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में अहम पहल मानते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन कुमार छत्तीसगढ़ प्रभारी पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेश चौधरी द्वारा रायगढ़ जिला की महिला अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी|




