सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री को किए याद, 2 साल की बोनस राशि का प्रमाण पत्र किया गया वितरण

Must Read

सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री को किए याद, 2 साल की बोनस राशि का प्रमाण पत्र किया गया वितरण

चंद्रपुर विधानसभा के डभरा जनपद पंचायत के सभा कक्ष में आज सुशासन दिवस मनाया गया । भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चलचित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । वही मोदी की गारंटी के तहत भाजपा सरकार द्वारा किसानों को किया वादा 2 साल का बोनस की राशि का किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया ।

 

जिसमे मुख्य अतिथि चंद्रपुर विधानसभा की छाया विधायक श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव रहीं । इस अवसर पर उन्होंने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन किए । अटल जी ने निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया। उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

 

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पर छत्तीसगढ़ वासियों को भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किये वहीं किसानों को बोनस राशि का प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया । इस अवसर पर क्षेत्र के कृषकगण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This