ग्राम के शासकीय पेड़ काटकर बेचने का आरोप आमनदुला सरपंच ऊपर लगा

Must Read

ग्राम के शासकीय पेड़ काटकर बेचने का आरोप आमनदुला सरपंच ऊपर लगा

इससे पहले भी लग चुका है आरोप आज तक कोई कार्यवाही नहीं

 

सक्ती। आज दिनाँक 21/12/2023 दिन गुरुवार को ग्राम पंचायत आमनदुला के सरपंच व सरपंच पति अभिमन्यु गबेल द्वारा गाँव के गौठान में लगे 3 से 4 बड़े पेड़ो को काट कर अपने घर लेजाया जा रहा है जिसको गांव वालों ने पकड़कर एसडीएम मालखरौदा को सूचना दिया गया एसडीएम द्वारा तत्काल नायब तहसीलदार मालखरौदा अनुराग भट को मौके में भेज कर पटवारी कोटवार और गांव के पंच के साथ साथ गांव वालों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर कटे गए लकड़ी और ट्रैक्टर को थाना मालखरौदा में जमा करने भेजा गया। पूर्व में भी इन्ही सरपंच के द्वारा गांव के 80 पेड़ों को काट कर बेचा गया था जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही होने के कारण ग्रामीणों में रोष ब्याप्त है यदि इस बार भी उचित कार्यवाही नहीं होती है तो निश्चित ही ग्रामीण उग्र आंदोलन या चक्काजाम कर सकते है । इसी प्रकार बार बार शासकीय पेड़ो को काटकर सरपंच व सरपंच पति द्वारा लगातार प्रकृति को नुकसान पहुचाया जा रहा है और अधिकारी द्वारा उचित कार्यवाही नहीं करने के कारण सरपंच पति का मनोबल बढ़ रहा है आज की स्थिति में पेड़ पौधे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसके बावजूद आमनदुला के सरपंच द्वारा बार बार गांव के शासकीय भूमि के पेड़ों को काट कर बेचा जा रहा है जो कि निंदनीय कार्य है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This