*वर्ष 2014-15 के 46633 एवं 2015-16 के 51146 किसानों को राशि का होगा एक साथ 25 दिसंबर को भुगतान*

Must Read

 

*जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतान*

 

*वर्ष 2014-15 के 46633 एवं 2015-16 के 51146 किसानों को राशि का होगा भुगतान*

 

सक्ती 22 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के पश्चात् सक्ती जिले के किसानों को 25 दिसंबर 2023 को वर्ष 2014-15 के 46633 एवं 2015-16 के 51146 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित नोडल अधिकारी जिला सक्ती श्री अश्विनी पांडेय से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 46633 किसानों से 2890093.50 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 867028050.00 रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 51146 किसानों से 3142071.38 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 942621414.00 रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This