हमारी सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित व उज्जवल करने की दिशा में अग्रसर -गुरु खुशवंत साहेब

Must Read

कौशल विकास मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब वृक्षारोपण, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिलरायपुर, 27 नवम्बर 2025/ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब आज पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में आयोजित सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय प्रांगण में आम के पौधे का रोपण किया। इसके साथ ही कसडोल विधायक संदीप साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वृक्षारोपण किया।

सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने कर रही है कार्यमंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय एक उत्कृष्ट संस्था है जहां से पढ़कर विद्यार्थी उच्च पदों पर पहुंचते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के मुताबिक पीएम श्री स्कूल को तकनीक से लैस किया जा रहा है। सभी कक्षाएं स्मार्ट क्लास रूम में परिवर्ति हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने का काम कर रही है। इसके साथ ही सरकारी नौकरी के द्वार भी खोल रही है। प्रतियोगी परीक्षा में पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रतिभावान और मेहनती युवाओं का चयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की मांग पर ड्रेनेज़ सिस्टम एवं खेल मैदान समतलीकरण के लिये जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर देश का नाम कर रहे हैं रोशनविधायक संदीप साहू ने जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थापना के उद्देश्यों और अब तक की सफर पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षित और एक अच्छे नागरिक के रूप में देश की सेवा करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्रा हुए सम्मानितकार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा शैक्षणिक, खेल एवं कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र -छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य सुश्री इंदु जांगड़े, पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मोहन बंजारे, डी एफओ गणवीर धम्मशील, सरपंच किरण घृतलहरे, प्राचार्य बी गिरिजा सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This