*रविन्द्र गवेल ने व्यास पीठ का लिया आशीर्वाद*

Must Read

*श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़*

 

*रविन्द्र गवेल ने व्यास पीठ का लिया आशीर्वाद*

 

खरसिया 3 दिसंबर ग्राम कुसमुरा में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक के निवास स्थान पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। आज कथा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल ने कार्यक्रम में शिरकत की।

कथा स्थल पहुँचकर श्री गवेल ने व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास पंडित श्री रामेश्वर शुक्ला जी का वंदन किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित रामेश्वर शुक्ला जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भक्ति प्रसंगों का वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

श्री रविन्द्र गवेल ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों से समाज में सकारात्मकता और संस्कारों का संचार होता है।इस धार्मिक कार्यक्रम में रविन्द्र गवेल के साथ प्रमुख रूप से जिला मंत्री पावन अग्रवाल,भूपेंद्र वर्मा , लोचन पटेल,गौरी शंकर पटेल जय प्रकाश डनसेना, प्रदीप पटेल, विद्यानंद प्रधान, राजकुमार छत्तर,हुमेश त्रिपाठी, मनोज सतपती,परमानंद राठिया, विश्वनाथ, गेंदालाल श्रीवास, अनिल गोयल उपस्थित रहें। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामवासी और श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This