सह संज्ञानात्मक गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मक दक्षता बढ़ती है – हेमंत

Must Read

विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन

 

*सह संज्ञानात्मक गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मक दक्षता बढ़ती है – हेमंत*

पिथौरा – शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में विद्यार्थियों की सह-संज्ञानात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इन गतिविधियों में चित्रकला, सुलेख, श्रुतिलेख, पहाड़ा प्रतियोगिता तथा संविधान की उद्देशिका का बैगर देखे वाचन जैसी प्रतियोगिताएँ शामिल थीं।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक दक्षता एवं विषयों के प्रति रुचि बढ़ाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा विजयी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए।

पुरस्कृत विद्यार्थियों में दुष्यन्त यादव को संविधान की उद्देशिका का वाचन करने के लिए 500 रुपए की नगद राशि तथा मधु यादव को 200 रुपए की नगद राशि इनाम स्वरूप प्रदत्त किए गए।

30 तक का पहाड़ा सुनाने के लिए वीर कुमार ध्रुव को 100 रुपए तथा विराट निषाद ,मधु यादव व भुवन लाल ध्रुव को 50- 50 रुपए की नगद राशि दी गई।

इसी तरह से चित्रकारी के लिए नूतन,हेमकुमारी, भारती,देहुती, शीला,सौरभ,संजय,संजना को ड्राइंग बुक व कलर सेट, सुलेख हेतु विराट निषाद, भोमेश पटेल को कॉपी -कलम तथा श्रुति लेख हेतु मोना पटेल व हिमेश्वरी यादव को ड्राइंग बुक – कलर सेट प्रदाय किया गया।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित बगलेस की इस पहल पर अभिभावकों व शाला प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के इस गतिविधि की सराहना की है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार पटेल व तबस्सुम शेख की महती भूमिका रही।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This