धमतरी ब्रेकिंग …केरेगांव थाना प्रभारी निलंबित …पढ़िए …

Must Read

धमतरी डेस्क ….

 

….धमतरी से बड़ी खबर…केरेगाँव थाना प्रभारी टुमन लाल डड़सेना को धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला गंभीर लापरवाही से जुड़ा है..

घटना का पूरा मामला

ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि अवैध शराब की बड़ी खेप है। सूचना बेहद महत्वपूर्ण थी और तत्काल छापेमारी की ज़रूरत थी।

लेकिन सूत्रों के मुताबिक जब पुलिस टीम की अगुआई करने वाले थाना प्रभारी को मौके पर पहुँचना था, उसी समय वे गुपचुप तरीके से जिले से बाहर चले गए..

मौके पर पुलिस की अनुपस्थिति से ग्रामीणों में नाराज़गी फैल गई।
लोगों ने सीधे एसपी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

एसपी की सख्त कार्रवाई…

शिकायत मिलते ही धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए तुरंत निलंबन आदेश जारी कर दिया…

एसपी का साफ कहना है..

अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना पर कार्रवाई न करना गंभीर अनुशासनहीनता है…

थाना प्रभारी के निलंबन के बाद ग्रामीणों ने राहत जताई और कहा कि पुलिस प्रशासन ने सही समय पर सही कदम उठाया है…
लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब क्षेत्र में अवैध शराब पर सख्त रोक लगेगी..

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This