*प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की पहली समीक्षा बैठक के तुरंत बाद प्रशासनिक सर्जरी – तहसीलदारों व डिप्टी कलेक्टरो का हुआ तबादला*

Must Read

*प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की पहली समीक्षा बैठक के तुरंत बाद प्रशासनिक सर्जरी – तहसीलदारों व डिप्टी कलेक्टरो का हुआ तबादला*

सक्ती।

सक्ती जिला के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में पहली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार योजनाओं, राजस्व प्रकरणों, लोकसेवा गारंटी एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मंत्री जी ने विभागीय कार्यों की धीमी गति और लापरवाही पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनता को पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी स्तर पर शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक के उपरांत कलेक्टर अमृत विकास तोपनो जी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से आवश्यक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किया है।

जिसमें मनमोहन प्रताप सिंह तहसीलदार को भोथिया से डभरा, सिद्धार्थ अनंत तहसीलदार को जैजैपुर से भोथिया, संजय मिंज तहसीलदार को डभरा से जैजैपुर भेजा गया है वही बालेश्वर राम अपर कलेक्टर डभरा को जिला कार्यालय सक्ती, विनय कुमार कश्यप डिप्टी कलेक्टर को जिला कार्यालय सक्ती से अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी डभरा का दायित्व दिया गया है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This