Saturday, August 8, 2026
spot_img

ग्राम नावापारा के आवास मित्र महावीर नवनीत के पर लगे पीएम आवास योजना में अवैध पैसे लेने का आरोप…..

Must Read

ग्राम नावापारा के आवास मित्र महावीर नवनीत के पर लगे पीएम आवास योजना में अवैध पैसे लेने का आरोप…..

सक्ती। *नवगठित सक्ती जिले ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण में बनाया रिकार्ड, प्रदेश स्तर पर तीसरे स्थान पर पहुंचा सक्ती जिला*

*कच्चे से पक्के घरों तक का सफर, नवगठित सक्ती जिले की कामयाबी बनी प्रदेश के लिए मिसाल,*

 

*वर्ष 2024-25 में 30 हजार से ज्यादा गरीब परिवारों को मिला अपना पक्का घर

 

 

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करके राज्य में मिसाल कायम कर दी है और नवगठित जिला होने के बाद भी एक नया रिकार्ड बनाया है। नवगठित सक्ती जिले में वर्ष 2024-25 के कार्य योजना अंतर्गत अब तक 30 हजार पांच सौ बारह आवास पूर्ण कर राज्य का तीसरा ऐसा जिला बन गया है। जिसने 30 हजार से अधिक आावास पूर्ण किए है। सक्ती जिला का नवगठित जिला होने के बाद भी यह उपलब्धि हासिल करना ग्रामीण विकास और आमजन के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में मिल का पत्थर साबित हुई है। बता दे कि नवगठित सक्ती जिले में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के दिशा निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के निर्माण क्षेत्र में निरंतर उपलब्धियॉं हासिल करते हुए आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2016 से 2023 तक कुल 44 हजार 319 आवासों का निर्माण पूरा किया गया है। जो 95 प्रतिशत उपलब्धि है। वर्ष 2024-25 अंतर्गत नवगठित सक्ती जिले में 30 हजार 512 आवास पूर्ण कर प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। सक्ती जिले के प्रधानमंत्री आवास योजना के इस उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता पात्र परिवारों तक योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचना है। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और ग्रामीणों के सहयोग से यह संभव हो पाया है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य केवल मकान बनाना नहीं है बल्कि हर ग्रामीण परिवार को सम्मानजनक जीवन देना भी है। जिसके लिए सक्ती जिले में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इस दिशा में लगातार कार्य करते हुए प्रगति किया जा रहा है। मगर वही सक्ती जिले के इस कामयाबी पर कलंक लगाने में कुछ अधिकारी कर्मचारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, हम ऐसा इस लिए बोल रहे हैं क्योंकि कुछ आवास मित्र जिनकी नियुक्ति योजना का सफल संचालन के लिए किया है तो वही कुछ इसका गलत फायदा उठा रहे हैं और हितग्राहियों से अवैध पैसा उगाही कर रहे हैं ताजा मामला

सक्ती जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नावापारा का है जहां आवास मित्र महावीर नवनीत पर आरोप लगा है उनके द्वारा आवास हितग्राहियों से अवैध पैसा लिया जा रहा है, इसके खिलाफ पूर्व जनपद सदस्य विजयेद्र पाल सिंह ने माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव से लिखित शिकायत करते हुऐ जांच की मांग किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि आवास मित्र द्वारा हितग्राहियों को डरा धमकाकर कर 5000 से 10000 किया जा रहा है।

 

 

*गठन के नाम पर जनपद सीईओ की खानापूर्ति…*

वहीं जब मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंची तक कही जाकर तब कही जाकर जनपद पंचायत मालखरौदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा टीम गठन कर जांच करने का आदेश दिया है बता दे कि इससे पहले बहुत से शिकायत विभिन्न आवास मित्रो के जनपद क्षेत्र के हो चुके है चाहे वह कोई लिखित आवेदन हो या समाचार के माध्यमों से हो बावजूद इसके आज तक किसी भी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई मालखरौदा जनपद में देखने को नहीं मिल रहा है बस कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति और टिम गठित किया जा रहा है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This