यह आयोजन युवाओं में कौशल विकास, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है- अनुज

Must Read

रायपुर ( दुर्गा प्रसाद बंजारे)

आज जोरा स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित “कौशल तिहार-2025” का शुभारंभ महापौर रायपुर श्रीमति मिनल चौबे व विधायक श्री अनुज शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ

इस अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत दोनों माननीय अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। यह पहल न केवल पर्यावरण जागरूकता बल्कि मातृ सम्मान की भावना से भी जुड़ी रही। कौशल तिहार के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विधायक श्री अनुज शर्मा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनाएं सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के जीवन में बदलाव लाने की क्रांतिकारी पहल हैं। आज गांव-गली से हुनरमंद भारत उभर रहा है, यही असली ‘कौशल युक्त भारत’ की तस्वीर है। उन्होंने यह भी कहा की इन योजनाओं ने विशेष रूप से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को सिलाई, ब्यूटी पार्लर, डाटा एंट्री और डिजिटल लर्निंग जैसी कौशलों से सशक्त किया है। मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत स्थानीय मांग पर आधारित प्रशिक्षण ने युवाओं को उन्हीं के गांव में रोजगार के अवसर दिए हैं।श्री शर्मा ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज आप जिस आत्मविश्वास और समर्पण से इस मंच पर खड़े हैं, वह आने वाले समय में पूरे राज्य व विधानसभा की शान बनेगा।

कार्यक्रम में रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे , विधायक अनुज शर्मा सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This