गुरू खुशवंत साहेब के नेतृत्व में तपोभूमि पावन गिरौदपुरी धाम में पौधारोपण

Must Read

*गुरू खुशवंत साहेब के नेतृत्व में तपोभूमि पावन गिरौदपुरी धाम में पौधारोपण*
**********************

रायगढ़ जिले से तोरन लक्ष्मी एवं राकेश नारायण बंजारे ने लिया भाग, गुरू बाबा से प्राप्त किया आशीर्वाद

गिरौदपुरी | परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की तपोभूमि पावन गिरौदपुरी धाम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परम सम्माननीय गुरू खुशवंत साहेब जी (विधायक – आरंग विधानसभा क्षेत्र, उपाध्यक्ष – अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, प्रदेश अध्यक्ष – अखिल भारतीय सतनाम सेना) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
गुरू खुशवंत साहेब जी ने कहा –”‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त और भावनात्मक पहल है। यह न केवल गिरौदपुरी धाम को हरा-भरा बनाएगा, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेगा। समाज में हरियाली और जागरूकता फैलाने हेतु यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है। आइए, हम सभी इस प्रयास को जन आंदोलन का रूप दें और धरती मां के ऋण को चुकाने की दिशा में एक सार्थक कदम बढ़ाएं।”
इस अवसर पर अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारीगण, सामाजिक प्रतिनिधिगण, वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, समाजजन व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रायगढ़ जिले से तोरन लक्ष्मी एवं राकेश नारायण बंजारे ने भी सहभागिता की। उन्होंने पावन गिरौदपुरी धाम में दर्शन कर पूज्य गुरू बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरू खुशवंत साहेब जी से भेंट कर आशिर्वाद लेते पौधारोपण में भाग लिया।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This