तपोभूमि गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के आराध्य गुरु घासीदास बाबा जी के पावन स्थल पर गुरु खुशवंत साहेब जी ने किए दर्शन एवं वृक्षारोपण*

Must Read

तपोभूमि गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के आराध्य गुरु घासीदास बाबा जी के पावन स्थल पर गुरु खुशवंत साहेब जी ने किए दर्शन एवं वृक्षारोपण*

गिरौधपुरी/बलौदाबाजार/आरंग/रायपुर–सतनामी समाज की आस्था के प्रमुख केन्द्र तपोभूमि गिरौधपुरी धाम में आज छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, आरंग विधायक एवं सतनामी समाज के श्रद्धेय गुरु गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में एक विशेष धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब जी ने जनप्रतिनिधियों, अखिल भारतीय सतनाम सेना एवं सामाजिक पदाधिकारी,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुजनों के साथ मिलकर मुख्य मंदिर, छातापहाड़, चरणकुंड, अमृतकुंड ,एवं पंचकुंडीय, गुरुगद्दी में मत्था टेककर दर्शन पूजन कर समस्त मानव समाज की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक समरसता की प्रार्थना की।

 

दर्शन पश्चात, *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के तहत गिरौधपुरी धाम के मुख्य द्वार के पास 350 पौधे रोपे गए। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। गिरौधपुरी धाम हरियाली का प्रतीक बनेगा और लोगों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करेगा।

 

कार्यक्रम उपरांत, गिरौधपुरी धाम के विश्राम गृह में सामाजिकजन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि “गिरौधपुरी केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक है। जिसको देखते हुए कहा कि यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं की हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो..आने वाले दिनों में यहां सेंड निर्माण,भवनलाइट,इत्यादि की व्यवस्था होगी। और जिस जिस चीजों की आवश्यकता यहां होगी उसे हम सरकार के साथ मिलकर पूरा कराएंगे मै विश्वास दिलाता हूं

 

इस अवसर पर अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारी,समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि ,वन विभाग के अधिकारी, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारीगण, महिला-पुरुष श्रद्धालु एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This