ग्राम तेलीकोट में श्रीमती सुकवाराबाई के दशगात्र में पहुंचे विधायक उमेश पटेल

Must Read

*ग्राम तेलीकोट में श्रीमती सुकवाराबाई के दशगात्र में पहुंचे विधायक उमेश पटेल*
*******

*शोकाकुल बंजारे परिवार को सांत्वना देते हुए साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी*

*परिवार ने जताया आभार*

खरसिया | अत्यंत दुःखद वातावरण में ग्राम तेलीकोट निवासी श्रीमती सुकवाराबाई बंजारे (पति स्व. श्री अच्छेलाल बंजारे) का दिनांक 19 जुलाई 2025, शनिवार को स्वर्गवास हो गया। उनका दशगात्र कर्म दिनांक 23 जुलाई 2025, बुधवार को उनके निवास स्थान ग्राम तेलीकोट (खरसिया) में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, परिजन एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे। स्व. सुकवाराबाई बंजारे, श्री विष्णु बंजारे की माताजी थीं।
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधायक श्री उमेश नंदकुमार पटेल स्वयं ग्राम तेलीकोट पहुंचे। उनके आगमन पर रेशम लाल बंजारे, परसराम बंजारे, युवराज बंजारे, अरविंद बंजारे सहित परिजनों ने आत्मीय स्वागत किया।
विधायक श्री पटेल ने स्व. सुकवाराबाई बंजारे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार को इस कठिन समय में संबल देने के लिए वे सदैव साथ खड़े हैं। साथ ही उन्होंने स्व. सुकवाराबाई जी की आत्मा की शांति के लिए गुरु घासीदास बाबा से प्रार्थना करते हुए समस्त परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की भी कामना की।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य श्री धनंजय बायल, सरपंच प्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार यादव, श्री ललित दास महंत व ग्रामवासी उपस्थित रहे, सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा बंजारे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं।
बंजारे परिवार ने इस दुख की घड़ी में समय निकालकर ग्राम तेलीकोट पधारने और दिवंगत माता श्रीमती सुकवाराबाई बंजारे को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु विधायक उमेश नंदकुमार पटेल सहित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवारजनों ने कहा कि विधायक जी का स्नेहिल व्यवहार, सादगी और शोकाकुल परिवार को साहस देने का उनका भाव वंदनीय है। उन्होंने समाज व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर जो आत्मीयता दिखाई है वह हृदय में सदैव के लिए स्मरणीय रहेगी।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This