बिजली बिलो में बढ़ोतरी किये जाने एवं अघोषित बिजली कटौती को लेकर खरसिया कांग्रेस ने विरोध  जताया

Must Read

बिजली बिलो में बढ़ोतरी किये जाने एवं अघोषित बिजली कटौती को लेकर खरसिया कांग्रेस ने विरोध  जताया

 

खरसिया प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार बिजली बिलों में बढ़ोतरी की जा रही हैं उक्त मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा समूचे प्रदेश के बिजली ऑफिस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ व खरसिया विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर / ग्रामीण द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिलों में बढ़ोतरी को कम किये जाने एवं खरसिया क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद किये जाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम से ज्ञापन सौंपा गया विदित हो कि आज मदनपुर कांग्रेस कार्यालय से खरसिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर / ग्रामीण द्वारा रैली निकालकर खरसिया बिजली आफिस पहुचकर भाजपा सरकार मुर्दाबाद, बिजली बिलों मेंबढ़ोतरी का निर्णय वापस लो, अघोषित बिजली कटौती बंद करो उमेश पटेल ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए बिजली आफिस पहुचकर विधुत विभाग के कनिष्ठ यंत्री के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम से ज्ञापन दिया गया उक्त अवसर पर खरसिया N.S.U.I.के युवा कार्यकर्ताओ ने N.S.U.I.का झंडा लेकर नारे लगाते हुए माहौल बनाये रखा उक्त अवसर पर सैकड़ों की तादात में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This