नगरपालिका परिषद् खरसिया वार्ड 09 पार्षद प्रत्याशी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के उपयोग का आरोप, जांच की मांग कलेक्टर से  शिकायत

Must Read

नगरपालिका परिषद् खरसिया वार्ड 09 पार्षद प्रत्याशी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के उपयोग का आरोप, जांच की मांग कलेक्टर से  शिकायत

खरसिया नगर पालिका परिषद् चुनाव 2025 में खरसिया के वार्ड क्रमांक 09 से पार्षद पद के प्रत्याशी विनोद कुमार सिदार पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नामांकन दाखिल करने का गंभीर आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार सिदार द्वारा दिनांक 27 जनवरी 2025 को नामांकन फार्म प्रस्तुत किया गया था, जिसमें उन्होंने जाति प्रमाण पत्र के रूप में अपने दस्तावेज़ संलग्न किया। लेकिन जांच में यह सामने आया कि उक्त प्रमाण पत्र को लोक सेवा केंद्र संचालक ने दिनांक 22 जनवरी 2025 को ही दस्तावेज की कमी के कारणों से सुबह 06:47 बजे “अस्वीकृत” कर दिया था।

शिकायतकर्ता डिग्गी लाल सिदार के अनुसार, यदि प्रमाण पत्र 22 तारीख 2025 को ही अस्वीकृत हो चुका था, तो 27 तारीख 2025 को नामांकन फार्म के साथ वही प्रमाण पत्र कैसे संलग्न किया गया? उन्होंने संदेह जताया है कि प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ कर फर्जी दस्तावेज़ प्रस्तुत किया गया है।

इस पूरे मामले में तहसील खरसिया के प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठते हैं। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मांग की है कि यदि जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाया जाता है, तो संबंधित पार्षद का नामांकन रद्द कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाए।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

किरारी में 13 नवंबर से पांच दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का होगा भव्य आयोजन

किरारी में 13 नवंबर से पांच दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का होगा भव्य आयोजन सतनाम के संदेश से गूंजेगा...

More Articles Like This