आधी रात थार में मचाया रार,थार बाज़ पहुँचा जेल

Must Read

धमतरी डेस्क …..

धमतरी पुलिस सिटी कोतवाली द्वारा बीती रात्रि त्वरित कार्यवाही करते हुए एक युवक को तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया…आरोपी दानिश खान पिता रियाज खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी आमातालाब, गौरा चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी द्वारा शराब के नशे में बिना नंबर की थार वाहन को अत्यधिक तेज रफ्तार व असावधानीपूर्वक चलाते हुए सदर बाजार धमतरी जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डाला गया इस मामले को गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए थार वाहन को जब्त किया एवं आरोपी को हिरासत में लिया गया…

आरोपी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (शराब पीकर वाहन चलाना) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया…साथ ही,आरोपी के कृत्य को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 धारा 126 एवं धारा 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई…

आरोपी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी
नाम- दानिश खान पिता रियाज खान
उम्र – 21 वर्ष
पता – आमातालाब, गौरा चौक,थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This