नए शिक्षा सत्र के पहले ही दिन…धमतरी के एक स्कूल में हंगामा..

Must Read

धमतरी डेस्क…..

नए शिक्षा सत्र के पहले ही दिन…धमतरी के एक स्कूल में हंगामा हो गया…. नगरी ब्लॉक के बोकराबेड़ा गांव में शाला प्रवेश उत्सव के दौरान… ये हँगामा हुआ… माध्यमिक शाला के छात्रों और पालकों ने स्कूल के मेन गेट पर ताला जड़ दिया… और धरने पर बैठ गए.. इस आंदोलन में गांव की शाला विकास समिति भी शामिल रही… दरअसल पूरा मामला स्कूल के प्रधान पाठक गिरीश जायसवाल से नाराजगीं का है… जिनके व्यवहार से लोग नाराज है.. शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में दो साल से शिकायत की जा रही थी… प्रधान पाठक को हटाने की पुरानी मांग है.. लेकिन इस बार फिर से उसी प्रधान पाठक को नियुक्त कर दिया गया है…

इसी बात से छात्र पालक नाराज है.. फिलहाल नगरी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर छात्रों और पालकों ने धरना बन्द कर दिया है… शिक्षा विभाग की तरफ से शासन को पत्र लिखा जाएगा… जिसमे ग्रामीणों की मांग मुताबिक प्रधान पाठक को हटाने की अनुशंसा की जाएगी… इस आश्वासन के बाद लोगो ने आंदोलन खत्म कर दिया है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This