सुशासन तिहार के बाद फिर से जनसेवा में जुटे आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी

Must Read

सुशासन तिहार के बाद फिर से जनसेवा में जुटे आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी आज आरंग विधायक कार्यालय में करेंगे जनदर्शन, सुनेंगे क्षेत्रवासियों की समस्याएं और करेंगे त्वरित निराकरण

आरंग/मंदिर हसौद/नया रायपुर/समोदा/चन्दखुरी/रायपुर–छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एक माह तक चलाए गए सुशासन तिहार के सफल आयोजन के बाद अब पुनः जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रीय कार्यालयों में सक्रिय हो गए हैं।
इसी क्रम में आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन तथा कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब जी आज अपने आरंग विधायक कार्यालय में आम जनता से रूबरू होंगे।

आज दिनांक 11 जून को सुबह दोपहर 1:00 बजे से जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें क्षेत्रवासियों की व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रशासनिक व जनकल्याण से जुड़ी समस्याएं सीधे सुनी जाएंगी।
जनदर्शन के दौरान समस्याओं के तत्काल निराकरण की कार्यवाही भी की जाएगी, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिले।

गौरतलब है कि गुरु खुशवंत साहेब जी ने सुशासन तिहार के दौरान अपने आरंग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में रहकर शासकीय योजनाओं की समीक्षा, हितग्राही योजनाओं के वितरण और आम जन से सतत संवाद कर प्रशासन को जनमुखी और संवेदनशील बनाने का सफल कार्य किया।
अब एक बार फिर से वे अपने निर्वाचन क्षेत्र आरंग में सक्रिय हो गए हैं और नियमित जनदर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं।

जनदर्शन कार्यक्रम
स्थान: आरंग विधायक कार्यालय
समय: दोपहर 1:00 बजे से
दिनांक: 11 जून 2025

– PRO,
गुरु खुशवंत साहेब जी
आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छ.ग. शासन
कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त

 

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! ग्राम मुक्ता में होगा भव्य ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता टीम को मिलेंगे ₹51 हजार और...

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! ग्राम मुक्ता में होगा भव्य ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता टीम...

More Articles Like This