Tuesday, August 18, 2026

सेटिंग का खेल: अंधेरे में हो रहा बोरवेल खनन

Must Read


रायपुर
औद्योगिक क्षेत्र धरसीवां: स्थानीय नेताओं की मिलीभगत से रात्रि कालीन बोरवेल खनन का खेल खुलेआम जारी है। शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता परमानन्द वर्मा ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना कर यह गतिविधियां चल रही हैं। वर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण पानी का स्तर गिरने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से बोरवेल खनन कार्य धड़ल्ले से हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिरकार ये कौन लोग हैं जो शासन-प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं?स्थानीय नागरिकों में इस मुद्दे को लेकर चिंता और असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि प्रशासन इस अवैध गतिविधि पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है। क्या स्थानीय नेताओं की राजनीतिक प्रभावशालीता के कारण प्रशासन इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने में असफल है?
इस स्थिति पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है ताकि जल संकट और अवैध खनन के मुद्दों का समाधान किया जा सके। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध बोरवेल खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डभरा में ‘इन-हाउस मॉडल’ अंतर्गत आधार कार्य का हुआ शुभारंभ……

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डभरा में 'इन-हाउस मॉडल' अंतर्गत आधार कार्य का हुआ शुभारंभ...... सक्ती/डभरा। दिनांक 15 अगस्त 2026...

More Articles Like This