छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक…. स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

Must Read

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक….

 

डेस्क खबर ../ रायपुर में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। शहर के लक्ष्मी नगर इलाके में कोरोना का पहला मरीज पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मरीज को बीते कुछ दिनों से हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उसे तत्काल होम आइसोलेशन में रखा गया है।

 

स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने संबंधित क्षेत्र का दौरा कर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरु कर दी है। एहतियातन इलाके को सैनेटाइज किया जा रहा है और स्थानीय निवासियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। इस खबर के फैलते ही लोगों के बीच कोरोना काल की भयावह यादें ताजा हो गईं, जब पूरे शहर में लॉकडाउन और दहशत का माहौल था।

 

हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की सलाह दी है। मास्क पहनना, भीड़ से बचना और नियमित हाथ धोना फिर से जरूरी हो गया है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This