लोकतांत्रिक प्रक्रिया से निर्विरोध निर्वाचित हुए मानिकपुरी पनिका समाज जिला रायगढ़ पदाधिकारी गण

Must Read

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से निर्विरोध निर्वाचित हुए
मानिकपुरी पनिका समाज जिला रायगढ़ पदाधिकारी गण

रायगढ़ जिले में सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष सह सचिव के पदों पर प्रथम बार निर्वाचन पद्धति से चुनाव करने हेतु दिनांक 28 अप्रेल 2025 से 5 मई 2025 तक रायगढ़ जिले के सामाजिक जनों को नामांकन फॉर्म भरने का समय दिया गया था जिसका प्रचार प्रसार सोशल मीडिया वह पंपलेट के माध्यम से सैकड़ो कोर कमेटी सदस्यों द्वारा जिले भर में घूम-घूम कर किया गया था जिसमें सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन फार्म निर्वाचन समिति को प्राप्त हुआ था जिसका जांच दिनांक 7 मई 2025 को किया गया सभी नामांकन फार्म सही पाए गए इस प्रकार सभी पदों पर एक-एक नामांकन फार्म सामाजिक जनों द्वारा भरा जाना रायगढ़ जिले के मानिकपुरी पनिका समाज की एकता को दर्शाता है जिसकी औपचारिक घोषणा सामाजिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पवन दास मानिकपुरी उप निर्वाचन अधिकारी श्री संत दास महंत सह निर्वाचन अधिकारी श्री मंथिरदास महंत श्री रामू दास महंत श्री जीवन दास महंत एवं रायगढ़ जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों कोर कमेटी के सदस्यों मानिकपुरी पनिका समाज जिला रायगढ़ के सामान्य जनों की उपस्थिति में रायगढ़ जिले के ग्राम मुड़ागांव में दिनांक 18 मई 2025 को की गई जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए (1) मानिकपुरी पनिका समाज जिला अध्यक्ष पद पर श्री गोपाल दास महंत /स्व.गंजहा दास महंत जी ग्राम गिंडोला ब्लॉक खरसिया
(2) उपाध्यक्ष पद पर श्री अशोक दास कुलदीप/स्व. मनीदास कुलदीप जी ग्राम हाटी ब्लॉक धरमजगढ़
(3) सचिव पद पर श्री भीमदास महंत/स्व.दुकालू दास महंत जी ग्राम ठुडकूमुडा वार्ड नंबर 41रायगढ़ शहरी
(4) कोषाध्यक्ष पद पर श्री प्रसाद दास महंत/ स्व.तोषदास महंत जी ग्राम भूपदेवपुर ब्लॉक खरसिया
(5) सहसचिव पद पर श्री संतोष दास महंत/जगत दास महंत जी ग्राम गेरशा ब्लॉक धरमजगढ़ की घोषणा कबीर साहेब की जय जय कारे व करतल ध्वनि के साथ हर्षोल्लास से की गई l

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This