महात्मा गांधी महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Must Read

महात्मा गांधी महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

खरसिया – _शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया के 28 सीजी बटालियन रायगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल हेमंत झा के कुशल मार्गदर्शन में एवं लेफ्टिनेंट सरला जोगी के कुशल नेतृत्व में शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स एवं कॉलेज के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार का योग किया l_
_इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के योग महाविद्यालय के क्रिङा अधिकारी कुशमूर्ति जांगड़े द्वारा योग कराए गएl जिसमें ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, चक्रासन ,सर्वांगासन ,धनुरासन कराया गया एवं योग के लाभ के बारे में भी बताया गयाl_
_महाविद्यालय के प्राचार्य ने योग के उद्देश्य को बताया और और योग के प्रति लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया l_
_लेफ्टिनेंट सरला जोगी ने कहा की योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है इसलिए रोजाना योग को अपने जीवन में शामिल करें l योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक लचीलापन मांसपेशियों की मजबूती और मानसिक शांति प्राप्त होती है इसलिए योग अवश्य करें l_
_इस अवसर पर डॉ आरके टंडन, प्रोफेसर अश्वनी पटेल, प्रोफेसर भावेश पाटील, महाविद्यालय के कर्मचारी बंधु एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे l_

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत किरकार में कराया जा रहा है अहाता निर्माण के नाम पर गुणवत्ताविहीन कार्य

सक्ती। डबल इंजन की सरकार माने जाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों सरकार ग्राम पंचायतों के विकास के...

More Articles Like This