Monday, August 24, 2026

*भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य स्तरीय ट्रेनर सम्मेलन मे सम्मिलित हुए रायगढ़ जिले के पदाधिकारी

Must Read

*भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य स्तरीय ट्रेनर सम्मेलन मे सम्मिलित हुए रायगढ़ जिले के पदाधिकारी*

रायगढ़।जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्रीमती सरोजनी यादव(ए. एल. टी. गाइड ) ने प्रधान मंत्री शील्ड प्रतियोगिता विषयवस्तु में प्रस्तुति दी भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ की ओर से पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ट्रेनर मीट का आयोजन 8 से 12 जून 2024 तक उत्तर प्रदेश के बनारस तथा अयोध्या में आयोजित किया गया।राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव के निर्देशानुसार राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में राज्य मुख्यालय से प्रशिक्षक टीम के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्रीमती सरिता पांडे , टी. के. एस. परिहार ,राज्य संघठन आयुक्त सी. एल. चंद्राकर के संयुक्त नेतृत्व में सभी जिलों से 40 ट्रेनर ने भाग लिया।
8 जून 2024 से प्रारम्भ ट्रेनर मीट का काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन उपरांत शुभारंभ हुआ।इसके पश्चात गंगा आरती में सम्मिलित हुए एवं गंगा घाट और विंध्यवासनी मन्दिर में स्वच्छता सेवा कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। छत्तीसगढ की टीम से प्रभावित होकर स्थानीय लोगों सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करने लगे । राज्य मुख्य आयुक्त के साथ ,गंगा सेवा समिति से समाजसेवी श्री विकास यादव के साथ पूरी स्काउटिंग ट्रेनर टीम ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
रायगढ़ जिले से श्रीमती सरोजनी यादव ने बनारस अयोध्या विंध्यवासनी ट्रेनिग अध्ययन यात्रा में प्रधान मंत्री शील्ड प्रतियोगिता विषयवस्तु में अपनी प्रस्तुति दी।सभी जिले से आए ट्रेनर द्वारा अलग अलग विषयवस्तु पर प्रस्तुति हुई। रायगढ़ जिले के पदेन जिला कमिश्नर श्री बी बाखला , जिला मुख्य आयुक्त पुरुषोत्तम अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में स्काउटिंग गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन हो रहा है उक्त कार्यक्रम में शामिल होने वाले समस्त ट्रेनर को उनके द्वारा एवं जिला सचिव विकास तिवारी , जिला संगठन आयुक्त ,जितेन्द्र डनसेना अनामिका सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त कृष्ण कुमार बारीक सहायक जिला संगठन आयुक्त रामाधार चौधरी एवं जिला संघ के समस्त पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित किया गया साथ ही भविष्य में निरंतर इसी प्रकार प्रयास जारी रखने की बात कही गई।…

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

*नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण* *कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध...

*नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण* *कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध...

More Articles Like This