Monday, August 24, 2026

होली पर सजा खरसिया नगर बाजार, धूमधाम से होली मनाने उत्सुक नगरवासी*

Must Read

*होली पर सजा खरसिया नगर बाजार, धूमधाम से होली मनाने उत्सुक नगरवासी*

*अनेक रंगों के गुलालों से गुलजार है खरसिया बाजार*

*खरसिया* खरसिया क्षेत्र में इस बार की होली मनाने लोग काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। बता दें कि होली एक लोकप्रिय प्राचीन हिंदू त्योहार है, जिसे रंगों का त्योहार या वसंत का त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है, क्योंकि यह हिरण्यकश्यप पर विष्णु की नरसिंह नारायण के रूप में जीत का जश्न मनाता है। मथुरा में यह त्योहार राधा कृष्ण के शाश्वत और दिव्य प्रेम को उजागर करता है जो लगभग एक महीने तक चलता है। मथुरा-वृन्दावन की होली में शामिल होने के लिए दुनिया भर के कृष्ण भक्त वहां जाते हैं। होली वसंत के आगमन और फाल्गुन के हिंदू कैलेंडर महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा की शाम से शुरू होकर एक रात और एक दिन तक चलता है। पहली शाम को होलिका दहन या छोटी होली और अगले दिन होली मनाई जाती है।
इस बार की होली के लिए नगर का बाजार काफी गर्म है। इस बार की होली मनाने लोग बीते होली से ज्यादा उत्सुक नजर आ रहे हैं। मिठाईयां की भी दुकान सजी है जहां लोगों को काफी भीड़ नजर आ रही हैं। लोग पूरे परिवार सहित बाजार में होली की खरीददारी के लिए निकले नजर आए। विभिन्न संस्थानों के छुट्टी से पहले दिन की होली खेलते नजर आए जिसे देखकर लगता है कि इस बार की होली अनोखा होगा। होली में सब लोभ, मोह, मद को छोड़कर एक दूसरे पर रंग लगाकर गले मिलते है जो एकता और भाई चारे के प्रतीक है।

*भाई चारे और प्रेम की भावना के साथ मनाएं होली:- डिग्री लाल जगत*

खरसिया क्षेत्र के प्रसिद्ध निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकार डिग्री लाल जगत ने लोगों से अपील करते कहा की होली प्रेम और सौहाद्र का प्रतीक है। होली में सभी आपस में भाई चारे के साथ मिलकर उत्सव मनाएं, नशे व शराब से दूर रहकर ही आनंदमय होली मनाया जा सकता है। आगे जगत ने कहा होली हमारे संस्कृति का परिचायक है। इसे सब मिलकर मनाएं। जब रंग लगाएं को आंख, कान, मुंह, नाक आदि में जाने से बचाएं।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

*बरसते पानी में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में निकला विशाल कांवड़ यात्रा*

*बरसते पानी में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में निकला...
Previous article
Next article
*खरसिया पुलिस चौकी के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर शांति पूर्ण होली मनाने की अपील की* *खरसिया* होली को शांति पूर्ण मनाने खरसिया पुलिस चौकी प्रभारी संजय नाग के नेतृत्व में खरसिया नगर गली में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति पूर्ण होली मनाने की अपील की गई। ज्ञात हो कि लोगों के द्वारा होली में अनेक ऐसे गतिविधियों को अंजाम देते है जो अपराध की श्रेणी में आते हैं। जिससे बचने प्रेम भाव और सौहाद्र पूर्ण होली मनाने की खरसिया चौकी ने नगर में फ्लैग मार्च निकालकर अपील की गई। इसके मद्देनजर खरसिया पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खरसिया की पुलिस ने रविवार शाम को फ्लैग मार्च निकाला। इसमें चौकी प्रभारी संजय नाग, एसडीओपी प्रभात पटेल समेत भारी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है। उन्होंने भाईचारा और सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीमाल ने कहा कि अगर कोई किसी को परेशान करता है, हुड़दंग मचाता है, जबरदस्ती किसी को रंग लगाता है, तेज आवाज में डीजे बताया है या कानून का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीओपी पटेल ने बताया कि पुलिस-प्रशासन की कोशिश है कि अराजक तत्वों पर पहले से ही इतनी नकेल कस दी जाए कि वे बेवजह कोई बवाल न खड़ा कर सकें। यही वजह है कि पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है। होली पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।

More Articles Like This