प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल ने स्कूली बच्चों का किया मार्गदर्शन

Must Read

प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल ने स्कूली बच्चों का किया मार्गदर्शन प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल ने स्कूली बच्चों का किया मार्गदर्शन

अपराधों से बचाव की भी जानकारी

खरसिया । प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी खरसिया श्री आकाश श्रीश्रीमाल द्वारा आज दिनांक 20.03.2024 को पुलिस चौकी जोबी अंतर्गत शासकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय खम्हार जाकर स्कूली छात्राओं का करियर काउंसलिंग किया गया तथा छात्राओं को वर्तमान में हो रहे साइबर ठगी के संबंध में जानकारी देकर सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरतने कहा गया । छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी देकर “अभिव्यक्ति ऐप” के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया । इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल ने छात्राओं को विपत्ति के समय आत्मरक्षा के तरीके बताये और पुलिस सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर डॉयल 112 की जानकारी दिया गया । प्रशिक्षु आईपीएस के साथ चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे एवं हमराह स्टाफ भी मौजूद थे ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This