Tuesday, September 22, 2026

राघवेंद्र कुमार सिंह ने धान खरीदी के तिथि बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र 

Must Read

राघवेंद्र कुमार सिंह ने धान खरीदी के तिथि बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

 

जांजगीर चांपा।अकलतरा विधानसभा के कांग्रेस विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम धान खरीदी के तिथि को बढ़ाने के लिए पत्र सौंपा है। जिसमे विधायक ने लिखा है कि

उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। कुछ दिन पूर्व जिले में बारिश होने के कारण धान खरीदी प्रभावित हुई जिससे जिले के बहुत से किसानों का टोकन नही कट पाया है। जिसके कारण किसान सेवा सहकारी समिति के माध्यम निर्धारित तिथि में अपना धान नही बेच पायेंगे। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

अतः आपसे निवेदन है कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की तिथि को आगे बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This