सड़क बड़े बड़े गड्डे छात्रों को भारी परेशानी, एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन……

Must Read

सड़क बड़े बड़े गड्डे छात्रों को भारी परेशानी, एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन……

सक्ती/मालखरौदा। जैजैपुर से गोबरा भांठा तक बन रहे मुख्य सड़क अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है जिसको लेकर बता दें कि कई बार विभिन्न पार्टी और सामाजिक संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन और चक्काजाम किया जा चुका है बावजूद इसके अभी तक यह निर्माण पूरा नहीं हो सका है । सड़क के अधूरे निर्माण के कारण मिशन चौक से पिहरीद रोड के पास पूल के समीप बड़े बड़े गड्डे हो चुके है जिसपर रोजाना हजारों की संख्या में लोग आना जाना कर रहे वही आगे के

शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा के छात्र छात्राएं भी रोजाना पढ़ने के लिए महाविद्यालय जा रहे है जिसमे बच्चे अपने जान हथेली में लेकर यहां जाने को मजबूर है बावजूद इसके सड़क ठेकेदार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है , जिसको लेकर आज दिनांक 17 जनवरी को शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा के छात्र छात्राओं द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मालखरौदा को ज्ञापन सौंपा है और उक्त गड्डो छात्र छात्राओं के हित को देखते हुए भरने के लिए निवेदन किए है। बता दें कि वही छात्र छात्राओं ने यह भी कहा है कि यदि उक्त गड्डे एक सफ्ताह के अंदर इस सड़क की मरम्मत नहीं किया जाता है तो समस्त छात्र छात्राओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा सकता है जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This