कर्मभूमि एक्सप्रेस का मिला स्टॉपेज भाजपाईयों ने दिखाई हरी झंडी

Must Read

कर्मभूमि एक्सप्रेस का मिला स्टॉपेज भाजपाईयों ने दिखाई हरी झंडी

 

खरसिया । खरसिया में कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस के ठहराव पर नगरवासियों ने किया स्वागत। कुछ माह पूर्व सांसद गोमती साय के नेतृत्व में नगर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल में कमल गर्ग, सतीश अग्रवाल, अवधनारायण सोनी, राधे पार्षद सहित भाजपा का कार्यकर्ता रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली में मिला था और मांग की थी खरसिया रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं के साथ कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की थी उन मांगो में से एक मांग कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन की भी थी।

सांसद गोमती साय के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधि मंडल को रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने आश्वासन दिया था जल्द ही आपकी मांगो कार्यवाही कर ट्रेनों के खरसिया ठहराव दिया जाएगा।

एक मांग को पूरी करते हुए खरसिया रेलवे स्टेशन में आज बुधवार को कर्मभूमि एक्सप्रेस का स्टॉपेज खरसिया वासियों को मिला जिसको महेश साहू ने हरी झंडी दिखकर रवाना किया। ट्रेन नंबर 22511 मुम्बई कर्मभूमि एक्सप्रेस का खरसिया पहुंचने का समय सुबह 8:57 था परंतु गाड़ी 1 घंटे 40 मिनट विलंब पहुंची। खरसिया नगरवासियों द्वारा एवं भाजपा के युवा नेता महेश साहू, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, विजय शर्मा,बंटी सोनी, आनंद अग्रवाल, मनोज राठौर, जयप्रकाश डनसेना, ईश्वर महंत,टिकेश डनसेना, राधे राठौर, रमेश राठौर, राजेश महंत,मोहन गबेल, राधा बाई, ओमप्रकाश डनसेना,मुकेश गर्ग, अनूप अग्रवाल, श्रवण श्रीवानी, एवं नगर के पत्रकारों में कैलाश गर्ग, नटवर मित्तल प्रहलाद बंसल, जगदीश मित्तल, संतोष यादव, सहित नागरिकों द्वारा जोर-जोर से गाड़ी का स्वागत किया गया खरसिया स्टेशन मास्टर तपन राय एवं रायगढ़ से आई हुई आरपीएफ की टीम टीआई राजेश वर्मा एएसआई अखिल सिंह एएसआई मैडम के नसीम एवं उनकी पूरी टीम के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच में गाड़ी के ड्राइवर को फूल माला पहनाकर एवं मीठा खिलाकर यात्रियों का भी स्वागत किया गया। उक्त ट्रेन साप्ताहिक है मुंबई से राउरकेला, टाटा, सिलीगुड़ी होते हुए मां कामाख्या के लिए चलती है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This