शा. वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा के 6 खिलाड़ियों का यूनिवर्सिटी लेबल पर हुआ चयन….

Must Read

शा. वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा के 6 खिलाड़ियों का यूनिवर्सिटी लेबल पर हुआ चयन….

सक्ती। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (: National Assessment and Accreditation Council) (NAAC, नैक) एक संस्थान है जो भारत के उच्च शिक्षा, अन्य शिक्षा संस्थानों का आकलन तथा प्रत्यायन (मान्यता) का कार्य करती है। ऐसे मूल्यांकन में बी प्लस ग्रेड प्राप्त कर जिला ही नही प्रदेश भर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा इन दिनों फिर चर्चाओं में हैं जहा बता दे की यहां के पुरूष खो खो टीम से 6 खिलाड़ियों का चयन इस बार यूनिवर्सिटी लेबल पर हुआ है बता दे की इस टीम ने अभी तक ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल अकलतरा में आयोजित पुरुष खो खो स्पर्धा परिक्षेत्र स्तरीय में अपना स्थान प्रथम श्रेणी में बनाए रखा जिसमे 8 खिलाड़ियों का स्टेट में चैन हुआ यह सभी खिलाड़ी जांजगीर सेक्टर के प्रतिनिधित्व करके बागबाहरा महासमुंद में आयोजित 20/12/2023 से 21/12/2023 तक स्टेट खो खो स्पर्धा में इन खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमे शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा के 6 खो खो खिलाड़ियों का ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी के लिए चयन हुआ है चयनित हुए खिलाड़ियों के जानकारी कुछ इस प्रकार है(1) गौतम सिंह पिता मनोहर सिंह, माता सरिता बाई ग्राम मलखरौदा (2)कृष्णा यादव पिता बहरता यादव, माता रमा बाई ग्राम मलखरौदा (3) भुनेश्वर पिता स्व. सेवक दास महंत, माता रेवती बाई ग्राम बीरभाठा, (4) नीतीश कुमार पिता युद्धिथिर कुमार, माता कौशल्या यादव ग्राम बीरभाठा (5) नीलमनी मनहर पिता शिव कुमार मनहर , माता तारा बाई ग्राम सतगढ़ (6) दीपक कुमार पिता अमृत लाल, माता अमृत बाई ग्राम मलखरौदा । उक्त सभी खिलाड़ी शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए 15/01/2024 को रवाना होंगे और ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी काला हांडी ओडिशा में अयोजित 17/01/2024 से 19/01/2024 तक चलने वाली खो खो स्पर्ध में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर है वही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीडी जांगड़े ने सभी छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This