Thursday, August 6, 2026
spot_img

शा. वेदाराम महाविद्यालय मालखरौदा में धूमधाम से मनाया गया युवा दिवस 

Must Read

शा. वेदाराम महाविद्यालय मालखरौदा में धूमधाम से मनाया गया युवा दिवस

करन अजगल्ले 9399403417

सक्ती। शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में राष्ट्रीय युवा दिवस को आज 12 जनवरी 2024 को महाविद्यालय में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र में माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ बीडी जांगड़े ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद जी के जयंती को प्रत्येक वर्ष युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में इनका जन्म हुआ था। विवेकानंद का बचपन का नाम नरेंद्र नाथ था। विश्व धर्म सम्मेलन में शामिल होने के पहले खेतड़ी के नरेश ने इनको विवेकानंद नाम से संबोधित किया था। उन्होंने विवेकानंद जी के शिकागों वृतांत को भी बताया, स्वामी विवेकानंद युवा सन्यासी, शिक्षा शास्त्रीए देशभक्त तथा समाज सुधारक थे। साथ ही भारतीय संस्कृतिए आध्यात्मिक मूल्यों एवं सनातन परंपरा से विश्व को आलोकित करने वाले महान संत व दार्शनिक, युग पुरुष स्वामी विवेकानंदजी का जीवन एवं दर्शन दुनिया के लिए प्रकाश पुंज की तरह है। वे मानते थे कि वास्तविक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य आत्मविश्वास, आत्मज्ञान, आत्म नियंत्रण, आत्मनिर्भरता, आत्मज्ञान जैसे सद्गुणों का विकास और देशभक्ति का भाव जागृत करना होना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के विचार केवल भारतीय समाज ही नहीं बल्कि समूची दुनिया के लिए मार्गदर्शक हैं, वे अपने विचारों में मानवता और अध्यात्म के जिन रूपों की व्याख्या करते हैं वह अतुलनीय हैं।

आज के युवा दिवस कार्यक्रम में शासकीय वेदराम महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This