मालखरौदा थाना में हुआ शांति समिति का बैठक संपन्न

Must Read

मालखरौदा थाना में हुआ शांति समिति का बैठक संपन्न

 

सक्ती/ मालखरौदा। आज दिनांक 24/12/2023 दिन रविवार को मालखरौदा थाना परिसर में आने वाले क्रिसमस डे , मिशन मेला एवम नव वर्ष समारोह को शांति मय ढंग से मनाने के लिए निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में विशेष शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे आने वाले मिशन मेला को बड़े ही शांति मय ढंग से मनाने के लिए निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील किया है की सभी क्षेत्रवासी इस आने वाले मिशन मेला को शांति मय ढंग मनाने में शासन प्रशासन का सहयोग करेंगे और किसी भी हालात में कानून नही तोड़ने की भी अपील किया है। वही नायब तहसीलदार अनुराग भट्ठ ने भी समस्त क्षेत्रवासियों को आने वाले क्रिसमस डे और नव वर्ष को शांति मय ढंग से मनाने और मेला में तय राशि के अतिरिक्त किसी भी तरह के अवैध उगवाही नही करने की बात कही है।आज के मालखरौदा थाना परिसर में हुए शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप निरीक्षक श्री राजेश चंद्रवंशी , नायब तहसीलदार मालखरौदा अनुराग भट्ठ , सरपंच संघ जिला अध्यक्ष जितेन्द्र विजय बहादुर सिंह, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा लहरे, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजित अजगल्ले,

मोहनमणि जटवार, विजय लायरेंश, भुवनेश्वर पटेल, राकेश साहू, करन अजगल्ले सहित क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधिगण और पत्रकारगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This