धान खरीदी केंद्र भातमाहुल के प्रभारी के नाम नोटिस जारी,
सक्ती। जिला खाद्य विभाग सक्ती द्वारा आज जैजैपुर तहसील क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र भातमाहुल के प्रभारी के नाम पर विभिन्न शिकायतों को लेकर नोटिस जारी किया है और जल्द से जल्द जवाब मांगा है।
पूरा मामला इस प्रकार है कि –
शासन के नियमानुसार एक बारदाने में 40 किलो धान भरा जा सकता है। उसमें बारदाने के वजन के बदले 680 ग्राम ज्यादा धान भरने की छूट है। इस छूट की आड़ में सक्ति जिले के जैजैपुर तहसील अंतर्गत धान खरीदी केंद्र भातमाहुल में किसानो से 800 ग्राम से दो किलो तक एक्स्ट्रा धान तौल रहे हैं। किसान आपत्ति करे तो कह दिया जाता है कि परिवहन समय पर नहीं होने से धान फड़ में पड़े रहने से सूखता है। किसानो के धान को अधिक तौल के साथ 17 प्रतिशत नमी धान बताकर किसानो से अधिक धान की मांग की जाती है। और किसानों द्वारा मना करने पर धान नहीं लेने के साथ धान वापस ले जाने की बात कर किसानो को डराया जाता है। इसके साथ ही किसानो का धान तौल के समय एक्स्ट्रा लिया जा रहा है। ऐसा हम नही वहां के कई किसान कह रहे है। इसके साथ ही धान खरीदी केंद्र भातमाहुल में तौल की जा रही धान की यह तसवीर बता रही है।
किसानों के हितों की हो रही अनदेखी
भातमहुल के कई ग्रामीणों का कहना था कि धान खरीदी केंद्र में धान सूखती के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लिया जा रहा है। उपार्जन केंद्र में निर्धारित तौल से एक किलो अधिक लिया जा रहा है। प्रति बोरे में 1-1 किलो धान की अफरा तफरी हो रही है। धान खरीदी केंद्र भातमाहुल के मंडी प्रभारी दीपक कुमार महेश की मनमानी चरम सीमा पर है। राज्य सरकार धान खरीदी को गंभीरता से ले रही है। अधिकारियों को पहले से ही निर्देश हैं कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए लेकिन सक्ती जिले के भातमहुल धान खरीदी केंद्र की व्यवस्था से किसान परेशान हैं।
ट्रैक्टर से सीधे ट्रक में बिना तौल प्रभारी करा रहा धान लोड
जैजैपुर तहसील अंतर्गत उपार्जन केन्द्र धान खरीदी भातमाहूल में मंडी प्रभारी का हौसला इस कदर बुलंद है आप को बता दे की मंडी प्रभारी द्वारा मिली भगत कर ग्राम पंचायत सरपंच भगवान लाल चंद्रपुत्र विजय चंद्र कौशिक चंद्र के द्वारा अपने ट्रैक्टर में धान लोड कर धान खरीदी केंद्र में शाम 4:00 बजे से 7:00 तक लगातार तीन ट्रैक्टर अवैध धान का सिलासिला चला रहा जबकि नियमित शाम 5:00 बजे के बाद मंडी का आवक बंद हो जाता है वही धान खरीदी प्रभारी दीपक कुमार महेश से मिलीभगत कर सीधे ट्रैक्टर से ट्रक में लोडिंग की जा रही थी वही किसान का धान खरीदी केंद्र में ट्रैक्टर से सीधे धान को बिना नमी जांचे, बिना तौल बिना टोकन जारी, शाम लगभग 5 बजे ट्रक में लोड़ किया जा रहा था जिसका एक स्थानिय पत्रकार ने वीडियो बनाने का प्रयास किया। तभी इस अनैतिक कार्य में संलिप्त लोगों का हाथपाव फूलने लगा और उस दौरान स्थानिय पत्रकार के साथ उलझ पड़े और उसे फोटो वीडियों बनाने से रोकते हुए विवाद करने लगे। और उक्त पत्रकार के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की घमकी देने लगी जिसकी शिकायत उक्त पत्रकार ने हसौद थाने में दर्ज कराई है। वही नाम नही छापने की सर्त पर भातमाहुल के एक किसान ने बताया कि धान खरीदी प्रभारी द्वारा किसानो के कड़ी मेहनत के धान को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। मंडी प्रभारी आज भी पुराने कांटे से तौल करता है प्रभारी के उसके पास कोई इलेक्ट्रॉनिक कांटा नही है, जिसके कारण किसान ठगे जा रहे है। वही जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में सोए है।