*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय सक्ती में किया गया ध्वजारोहण*


सक्ती । देश के अस्सीवे ( 80वां) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीन जिला सक्ती के समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया इसी कड़ी में आज लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय सक्ती में कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रियंका मेहता ने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने भारत माता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर श्रीमती मेहता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपनी आज़ादी का सही और सार्थक उपयोग करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ हम सभी को अपने मन में अपने परिवार समाज और देश के लिए सदविचार रखकर देशहित में काम करना चाहिए। कार्यपालन अभियंता ने समस्त अभियंताओं और कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए एक दूसरे के हित में कार्य करना चाहिए। लोक निर्माण विभाग सक्ती के संभागीय कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान मुख्य रूप से श्रीमती प्रियंका मेहता (कार्यपालन अभियंता सक्ती संभाग), श्री एस एस टांडे ( अनुविभागीय अधिकारी उप संभाग सक्ती), श्री मुनेश मीणा (संभागीय लेखाधिकारी), श्रीमती गीता मानिकपुरी ( सहायक ग्रेड 02), श्री भूपेंद्र सिंह (सहायक ग्रेड 03), श्री राजेंद्र कौंसिल (उप अभियंता), श्री विकास राठौर (उप अभियंता), श्रीमती सुमित्रा जांगड़े (उप अभियंता) सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।




