Thursday, August 6, 2026
spot_img

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का चतुर्थ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह खरसिया में संपन्न

Must Read

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का चतुर्थ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह खरसिया में संपन्न

रायगढ़ – पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़, जिला इकाई रायगढ़ द्वारा गुरुवार को स्वर्गीय श्री लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम, खरसिया में चतुर्थ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पत्रकार, समाजसेवी, कवि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रदेशभर के पत्रकार हुए सम्मानित

समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को मोमेंटो, शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बसना, सरायपाली, सारंगढ़, खरसिया, कोरबा, सक्ती, रायगढ़, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बालोद एवं महासमुंद जिलों से आए पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बसना की सुप्रसिद्ध हेम मनु म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति रही। छत्तीसगढ़ी, हिंदी एवं ओड़िया गीतों पर आधारित शानदार कार्यक्रम ने पूरे सभागार को झूमने पर मजबूर कर दिया। रायपुर से आई गायिका दीपमाला शर्मा, गायक हेमलाल नायक, गिटार पर शुभम नायक, ढोलक पर गोलू पांडे, मनु नायक एवं लोमश पुहुप ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।

अतिथियों ने रखे विचार

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष श्री कमल गर्ग ने पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सच्चाई को सामने लाने वाले पत्रकार बधाई के पात्र हैं।

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग

मंच से पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन वर्तमान में वे पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा हेतु ठोस कानून बनाने की मांग शासन से की गई। वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता की राह आसान नहीं है और सच्चाई को सामने लाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों से समझौता न करने की बात कही।

सेवानिवृत्त तहसीलदार डॉ. रामविजय शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और शासन व जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने भी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सशक्त कानून बनाए जाने की आवश्यकता जताई।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान ने बताया कि संगठन लगातार पत्रकारों के हितों के लिए कार्यरत है और पत्रकार भवन निर्माण के लिए उच्च स्तर तक पत्राचार किया गया है।

संचालन एवं आभार

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन महासमुंद जिला महासचिव एवं संभागीय प्रभारी बिलासपुर अभय घृत लहरे ने किया, जबकि द्वितीय सत्र का संचालन प्रशांत सिंह ने किया। अंत में रायगढ़ जिलाध्यक्ष डिग्री लाल सिदार ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” के सामूहिक गायन से हुई।

उपस्थिति

समारोह में महासमुंद, बालोद एवं रायगढ़ सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से गेंदालाल मानिकपुरी, इब्राहिम कादरी, गोवर्धन नंदे, फिरोज खान, बसंत साहू, हेमंत ताड़ी, दीपक कुमार जगत, तिलक राम बरिहा, सूरज पटेल, नारायण रठिया, अमित साहू, गिरीश राठिया, राकेश अग्रवाल, तोष राम चौहान, सुशांत पटेल, कुश पटेल, फूलराज मिरी, आरती यादव, यशोदा यादव, मंगलेश डनसेना एवं बालक राम पटेल सहित नगर के पार्षद एवं जनप्रतिनिधि—गिरधारी गबेल, ललित राठौर, राधे राठौर, विनोद सिदार, पतालू चौहान, हर्ष अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This