अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ में अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Must Read

धमतरी..विन्नी गुप्ता ….


धमतरी। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ (ए.आई.बी.सी.एफ.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र कुमार सिंह चन्दापुरी ने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए धमतरी जिले के समाजसेवी एवं जनहितैषी अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रभर में हर्ष की लहर है।


पत्र जारी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि श्री साहू अपने पद की गरिमा और जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे और संघ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति पश्चात शत्रुहन सिंह साहू ने कहा –
“यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का विषय है कि मुझे अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं संगठन की विचारधारा – ‘न्याय, समानता और बंधुत्व’ – को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेता हूँ। समाज के वंचित, शोषित, पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के क्षेत्र में न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। संगठन को मजबूत करना और पिछड़े वर्ग की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करना ही मेरा लक्ष्य है।”

उनकी नियुक्ति पर समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें बधाई दी और संगठन की मजबूती की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This