ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल रायपुर की छात्रा ने फॉर ईस्ट जोन बॉक्सिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Must Read

ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल रायपुर की छात्रा ने फॉर ईस्ट जोन बॉक्सिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रायपुर, । राजधानी रायपुर की उभरती हुई मुक्केबाज मायरा शर्मा ने राज्य का नाम रौशन किया है। उन्होंने हाल ही में पश्चिम बंगाल में आयोजित फॉर ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

 

मायरा रायपुर के ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं। प्रतियोगिता में उनके दमदार खेल और प्रतिबद्धता ने दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। मुकाबले के दौरान मायरा ने कई मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल में उन्होंने कड़ी टक्कर दी, लेकिन मामूली अंतर से स्वर्ण पदक चूक गईं।

 

स्कूल प्रबंधन और उनके कोच ने मायरा की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि मायरा खेल और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही हैं और भविष्य में उनके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने की पूरी संभावना है।

 

छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के लिए मायरा की यह सफलता स्रोत बनकर सामने आई है।

 

 

 

 

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This