धमतरी..अज्ञात वाहन के ठोकर से दो युवा कांवरियों की मौत…एक घायल..

Must Read

धमतरी डेस्क ….

धमतरी जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमें अज्ञात वाहन के ठोकने से दो युवा कांवरियों की मौत हो गई… एक युवक घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पिपरछेड़ी में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम के लिए गांव के प्रमुख पहुंच गए। 

सावन माह में भक्तों का उत्साह चरम पर है। खासकर अंतिम सावन सोमवार में भक्तों का जन सैलाब उमड़ता हुआ दिखाई दिया। लेकिन इसी बीच बड़ी घटना धमतरी से आ रही है।बताया गया कि अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरछेड़ी से तीन युवक जल चढ़ाने रुद्रेश्वर मंदिर आ रहे थे। तभी ग्राम तेलीनसत्ती के पहले पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसमें तीन युवक घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां पर राहुल साहू  उम्र 17 वर्ष और कन्हैया साहू उम्र 18 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया। मोक्ष साहू 17 वर्ष का इलाज जारी है।

इस संबंध में ग्राम के लोगो ने बताया कि तीन युवक लगभग 11 बजे ग्राम पिपरछेड़ी से रुद्रेश्वर मंदिर जल चढ़ाने निकले हुए थे। आगे आगे तीन लोग चल रहे थे। एक किलोमीटर पीछे 10 12 लोगों का और जत्था चल रहा था। तेलीनसत्ती के पास लगभग 11 बजे अज्ञात कार ने पीछे से ठोकर मार दी। जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस से तीनों को अस्पताल लाया गया। जहां पर दो युवकों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का वातावरण है फ़िलहाल पुलिस मामले की जाच में जुटी है ..

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This