यातायात की बात- आउटर में चमकते है तारे, बोझ उठाते है आरक्षक बेचारे अंदर ही अंदर ओसरी पारी व्यवस्था की मांग

Must Read

भोजराज साहू… धमतरी..स्पेशल रिपोर्ट … 

कंट्रोल टू टैंगो…
कैरी ऑन…
लोकेशन..??
रत्नाबाँधा चौक…
बालक चौक में.. जाम हुआ है.. तत्काल… पहुँचे… रॉजर….

लगभग इसी तर्ज पर रॉजर करते हुए… यातायात आरक्षकों की जिंदगी कैरी ओन होते रहती है… चाहे 40 डिग्री की धूप हो… या मूसलाधार बारिश… या सड़क पर मनमानी करने के बाद… दबंगई दिखाने वाले… छूट भइये.. सब कुछ आरक्षकों को.. झेलना पड़ता है… एक तरहः से धमतरी में यातायात व्यवस्था थोड़ी भी ठीक है.. तो इन्ही आरक्षकों के भरोसे।
अब सवाल आता है… तारा सितारा वाले क्या करते है… आप देखेंगे कि यातायात के तारे ज्यादातर आउटर में चमकते है… दिन भर कभी खुशी.. कभी गम.. कभी ज्यादा कभी कम… यातायात कानून तोड़ने वालों को… फूल बत्ती दी जाती है… कभी लाल बत्ती.. कभी नीली बत्ती..
जैसे ही कोई गांव वाला… बिना हेलमेट.. बिना पेपर.. बिना लाइसेंस के मिला... तत्काल प्रभाव से इंटरसेप्ट.. कर दिया जाता है.. इस बीच बीच जांच का विषय ये हो सकता है कि… कब बत्ती लाल होती है.. और कब नीली.. ये भी एक मजबूरी है… क्योंकि ये बत्ती नही देंगे.. बड़े सितारे … इनकी बत्ती बुझा देंगे।
धमतरी के कई पुराने चावल मानते है… कि बत्ती जलाते बुझाते रहिए… इसे आज तक कौन रोक पाया है, लेकिन थोड़ा काम भी करिए… शहर में भी तारे चमकाईये… यातायात को सुव्यवस्थित बनाइये… मिल बाट के काम… कीजिये… सब को साथ लीजिए…सबका विकास कीजिये… ओसरी पारी चलने दीजिए।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This