बाबा श्री श्याम की भक्ति और आनंद की रसधारा से सराबोर होगा खरसिया नगर

Must Read

*अर्जी हमारी मर्जी तुम्हारी श्री श्याम गुणगान महोत्सव खरसिया में*

*बाबा श्री श्याम की भक्ति और आनंद की रसधारा से सराबोर होगा खरसिया नगर*

*खरसिया*

अर्जी हमारी मर्जी तुम्हारी खरसिया की एक शाम हारे के सहारे श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के नाम भजन संध्या का भव्य आयोजन श्री लखदातार परिवार के युवा श्याम दीवानों के द्वारा आगामी 29 जुलाई मंगलवार संध्या 7-15 बजे स्थानीय श्री कन्या विवाह भवन खरसिया में श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार सजाकर बाबा श्याम के अलौकिक श्रृंगार के साथ किया जा रहा है जिसमें देश भर से आमंत्रित प्रसिद्ध श्री श्याम भजन प्रवाहक सौरभ शर्मा कलकत्ता, शिवानी शर्मा अजहर अली, अभिषेक अग्रवाल श्री श्याम भजनों की सरिता प्रवाहित करेंगे कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री लखदातार परिवार के युवा भक्त दिन रात तन मन धन से लगे हुए हैं। हारे के सहारे तीन बाण धारी खाटू नरेश शीश के दानी लखदातार बाबा श्री श्याम जो कलयुग के अवतार हैं जिनके नाम के सिमरन मात्र से ही मनुष्यों के कई जन्मों के पाप कट जाते हैं एवं भक्त सभी कष्ट एवं विपत्तियों से मुक्ति पाते हुए सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर प्रभु श्री श्याम के धाम पहुंच जाता है। किस्मत वाले और विरले ही होते हैं वह इंसान जो बाबा के दरबार में पहुंचकर बाबा के गुणगान गाते हुए बाबा के भजनों का श्रवण करते हुए वैतरणी पार कर जाते हैं। कार्यक्रम के लिए श्री कन्या विवाह भवन को भव्य और आकर्षक रूप से सजाने के साथ बाबा श्री श्याम का भव्य दरबार लगाया गया है बाबा श्री श्याम की महाआरती के पश्चात ज्योत प्रज्वलित कर भक्तों द्वारा 56 भोग एवं अनेकों सवामणि का प्रसाद लगाया जावेगा बाहर से आने वाले भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था एवं श्री श्याम रसोई का प्रबंध श्री लखदातार परिवार द्वारा किया गया है। खरसिया नगर के धर्म प्रेमी प्रबुद्ध नागरिक धार्मिक सामाजिक संगठन श्री श्याम प्रभु के भव्य आयोजन में युवा भक्तों का पूर्ण रूप से सहयोग कर रहे हैं। श्री लखदातार परिवार की युवाओं द्वारा सभी श्याम प्रेमी भक्तों से भजन संध्या में आने का सविनय आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This