पत्रिका हुई विमोचन, पत्रकारों ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया है : महेश साहू

Must Read

पत्रिका हुई विमोचन, पत्रकारों ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया है : महेश साहू

खरसिया । छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार की पत्रिका दूरभाष निदेशिका स्मारिका 2025 का विमोचन साहू समाज के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छाया विधायक महेश साहू के कर कमलों और छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ खरसिया के अध्यक्ष प्रहलाद बंसल की अध्यक्षता और अतिथि मनोज राठौर, मोहन गबेल, नूतन पटेल, परखीत डनसेना, अजय बंसल, मोहन केवट, लक्ष्मी पटेल, एवं खरसिया क्षेत्र के पत्रकारों की उपस्थिति में किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेश साहू ने कहा कि खरसिया के पत्रकारों ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया है मेरे प्रति हमेशा सम्मान का भाव रखते हुए सकारात्मक राजनीति करने और जन सेवा करने की राह दिखाई है आज इस स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में बुलवाए जाने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और सभी वरिष्ठ और सम्माननीय पत्रकार बंधुओ का दिल से आभार करते हुए उन्हें प्रणाम करता हूं मुझे आशा एवं विश्वास है कि यह दूरभाष निर्देशिका एवं स्मारिका सर्व संबंधितों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी श्रमजीवी पत्रकार संघ की निरंतर प्रगति और पत्रिका के प्रकाशन के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंग के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका सफल संचालन रामनारायण संटी सोनी द्वारा किया गया, इस अवसर पर प्रहलाद बंसल प्रेस क्लब यूनिटी के अध्यक्ष कैलाश गर्ग सचिव कैलाश शर्मा प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय बंसल सचिव सुनील अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार अमर अग्रवाल, जगदीश मित्तल, राघवेंद्र वैष्णव, मनीष अग्रवाल, धीरज राठौर, अमित साहू, पूजा जायसवाल, राकेश गायत्री, संतोष यादव, हेमलाल कुर्रे की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This