Sunday, August 16, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व भाजपा नेता खुबलाल ध्रुव ने जगन्नाथ मंदिर में किए भगवान के दर्शन

Must Read

रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने राज्य की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए विशेष पूजा की।

 

 


मंदिर में विशेष पूजा और आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की कृपा से छत्तीसगढ़ में सामाजिक सौहार्द और विकास के नए रास्ते खुलने की कामना की। उन्होंने पारंपरिक संस्कृति और धार्मिक आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला तत्व बताया।

 

भाजपा नेता ने जताया आभार

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव ने मुख्यमंत्री के आगमन को धार्मिक क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंदिर में आना न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना का परिचायक भी है।

मंदिर समिति ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री के मंदिर आगमन के दौरान मंदिर समिति ने उनका पुष्पगुच्छ और शाल भेंटकर स्वागत किया। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सौहार्द का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय सक्ती में किया गया ध्वजारोहण

सक्ती । देश के अस्सीवे ( 80वां) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीन जिला सक्ती के समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों...

More Articles Like This