ब्रेकिंग न्यूज़–छत्तीसगढ़ सीएम दिल्ली दौरे पर, राजनीतिक हलचल हुई तेज।

Must Read

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से सौजन्य मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान राज्य की विकास योजनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

इधर छत्तीसगढ़ में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को इस राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। संगठन और सरकार के बीच समन्वय को लेकर कुछ अहम फैसले संभावित माने जा रहे हैं।

क्या छत्तीसगढ़ में बड़ा राजनीतिक बदलाव होने वाला है?

क्या नए चेहरे मंत्रीमंडल में शामिल होंगे?

इन सवालों के जवाब आने वाले कुछ दिनों में मिल सकते हैं।

फिलहाल पूरे प्रदेश की निगाहें दिल्ली दौरे के परिणाम पर टिकी हैं।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! ग्राम मुक्ता में होगा भव्य ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता टीम को मिलेंगे ₹51 हजार और...

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! ग्राम मुक्ता में होगा भव्य ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता टीम...

More Articles Like This