पति ने की अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या …पुलिस ने किया गिरफ्तार …पढ़िए

Must Read

धमतरी डेस्क …


धमतरी में हत्या की दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि यहां चरित्र शंका के शक में पति ने पत्नी की हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी इस वारदात से नगर में सनसनी है। जानकारी के मुताबिक पुरा मामला नगरी थाना क्षेत्र के नगरी वार्ड क्रमांक 15 कोटपारा का है, जहां सुबह 11 बजे आरोपी पति धनेश्वर पटेल ने घर के कमरे में अपने पत्नी मिनाक्षी पटेल की हंसिया से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया, बताया जा रहा है कि आरोपी के माता, पिता भी घटना के वक्त कहीं बाहर गए थे उसी दौरान पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर मामले की जांच शुरु कर दी है, दरअसल तीन माह पूर्व आरोपी और मृतक की शादी हुई थी वहीं शादी के कुछ ही महीने बाद आरोपी ने अपने पत्नी को मौत के घाट उतार कर हत्या जैसे खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया, जिससे हर कोई सकते में है।

मामले में नगरी थाना प्रभारी ने बताया कि नगरी वार्ड क्रमांक 15 कोटपारा में पति ने अपने की हत्या कर दी, बताया जा रहा है कि आरोपी पति अपने पत्नी के चरित्र पर शंका करता था और किसी के साथ कहीं जाने पर विवाद करता था, और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है 

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

*प्रभार जिला सक्ती में ‘सरकार आपके द्वार’, सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब* *हितग्राहियों को...

  *प्रभार जिला सक्ती में ‘सरकार आपके द्वार’, सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब* *हितग्राहियों...

More Articles Like This