12 वीं पास छात्रों के लिए कैरियर काउंसिलिंग आज

Must Read


धमतरी. विवेकानंद कालोनी गली नंबर-4 स्थित जेनेसिस कालेज धमतरी में 1 जून को 12 वीं पास छात्रों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी सही मार्गदर्शन प्रदान करना तथा सोशल मीडिया के प्रभावशाली व्यक्तियों से संवाद का अवसर उपलब्ध कराना है। कैरियर काउंसिलिंग और सोशल इंफ्लुएंट्री मीट में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, कैरियर काउंसलर्स और लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लुएंजर्स छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। शनिवार को कालेज में प्रेसवार्ता ली गई। कालेज के प्रो. गौरव लोहाना ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य छात्रों को भविष्य की संभावनाओं, विभिन्न कैरियर विकल्पों और डिजिटल युग में सोशल मीडिया की भूमिका के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान काउंसिलिंग सेशन, इंटरैक्टिव पैनल डिस्कशन और लाइव क्यू और ए सत्रों का भी आयोजन किया जाएगा। कैरियर काउंसलर के रूप में डॉ अरिजीत गोस्वामी छात्रों को मार्गदर्शन देंगे। साथ ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंजर्स स्पर्श लखीना छात्रों को जरूरी जानकारी देंगे। जेनेसिस कालेज के प्राचार्य शिरोमणी सोनी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि हम अपने छात्रों को शिक्षा के साथ ही व्यवहारिक जीवन के लिए भी तैयार करें। इस तरह के आयोजनों से छात्रों को न केवल मार्गदर्शन मिलता है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी मिलती है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This