सक्ती के रेडा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात: नशे में बेटे ने मां की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

Must Read

सक्ती के रेडा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात: नशे में बेटे ने मां की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

सक्ती । सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेडा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। गांव के भाठा पारा इलाके में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने ईंट से वार कर अपनी मां का सिर कुचल डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। फोरेंसिक टीम के सहयोग से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This