मोबाइल टावर का विरोध..पढ़िए पूरी खबर

Must Read

सन्देश गुप्ता ..धमतरी 

मौजूदा वक्त में सभी लोगों को तेज इंटरनेट स्पीड चाहिए… लेकिन जब उनके घर के पास मोबाइल टावर लगाने की बात आती है तो लोग उसके विरोध में खड़े हो जाते हैं… कुछ ऐसा ही मामला धमतरी के सदर उत्तर वार्ड में आया है… जहां लग रहे मोबाइल टावर के विरोध में वार्ड वासी खड़े हो गए हैं… जिसको लेकर वार्ड वासी नगर निगम पहुंचे थे और लग रहे मोबाइल टावर का विरोध किया…वार्ड वासियों का कहना है कि जहां पर मोबाइल टावर लगाया जा रहा है रिहायशी इलाका है, आसपास मकान है… ऐसे में मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन से कई तरह के गंभीर बीमारियों की समस्या उत्पन्न हो सकती है..वार्ड वासियों ने बताया कि मोबाइल टावर लगाने का विरोध किया गया.. लेकिन मोबाइल टावर के कर्मचारियों द्वारा उन्हें धमकाया जाता है… ऐसे में वार्ड वासी अब विरोध में खड़े हो गए.. फिलहाल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के सभापति इस मामले में नगर निगम आयुक्त से चर्चा करने की बात कह रहे हैं

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This