बरसों से निवासरत जमीन विवाद पर न्याय की गुहार, शिवरीनारायण में निकाली न्याय यात्रा

Must Read

बरसों से निवासरत जमीन विवाद पर न्याय की गुहार, शिवरीनारायण में निकाली न्याय यात्रा

जांजगीर-चांपा जिले के धार्मिक नगरी शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 11 में बरसों से निवासरत लोगों को जमीन विवाद का सही समाधान न मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ न मिलने और बार-बार मकान तोड़ने की धमकियों से परेशान नगरवासी केरा चौक से न्याय यात्रा निकालते हुए पूरे नगर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

झूठे प्रकरण से परेशान नगरवासी

वाशियों का आरोप है कि नगर के कुछ लोगों ने उनके निवास स्थान पर झूठा प्रकरण दायर कर उन्हें बेवजह परेशान किया है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्हें मकान तोड़ने और वहां से निकलने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका जीवन संकट में है। कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर नगरवासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और लिखित आवेदन सौंपा। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की अपील की। जनता की मांग है कि

वर्षों से निवासरत जमीन पर कानूनी अधिकार दिया जाए। झूठे प्रकरणों की निष्पक्ष जांच हो। मकान तोड़ने की धमकी देने वालों पर कार्रवाई की जाए। इस प्रदर्शन के जरिए नगरवासियों ने अपनी आवाज शासन तक पहुंचाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन उनकी इस समस्या का समाधान कब तक करता है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ज्योतिष के क्षेत्र में डॉ. दीर्घायु रायचूरा ने हासिल की पीएचडी की उपाधि, मेडिकल एस्ट्रोलॉजी एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है लक्ष्य…

धमतरी डेस्क ... ज्योतिष के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए...राजेश रायचूरा के सुपुत्र दीर्घायु रायचूरा ने...

More Articles Like This