Sunday, September 20, 2026

मानवीय गरिमा का रक्षक विश्वश्रेष्ठ भारतीय संविधान

Must Read

मानवीय गरिमा का रक्षक विश्वश्रेष्ठ भारतीय संविधान

*संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन के साथ वक्ताओं द्वारा दिया गया उद्बोधन*

खरसिया | भारतीय संविधान दिवस 26 नवंबर के अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संगठन तहसील इ काई खरसिया के तत्वावधान में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर व्यावसायिक परिसर खरसिया में संगठन के उपाध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज के कुशल नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मोमबत्ती प्रज्जवलित कर ‘जय भीम’ ‘बाबा साहब अमर रहे’ व ‘भारतीय संविधान, विश्वश्रेष्ठ संविधान’ के नारे लगाए गए। तत्पश्चात बहुजन चिंतक समारू लाल खंडेलवाल द्वारा भारतीय संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमें अपने मूल अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ- साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। हमें संवैधानिक जागरूकता के लिए समाज के अंतिम छोर तक कार्य करने की जरूरत है। संवैधानिक जागरूकता के कार्य कर हम देश की सच्ची सेवा कर सकते हैं। वक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले महापुरुषों के विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति है।
इस अवसर पर विश्वश्रेष्ठ भारतीय संविधान दिवस की बधाई दी गई।
कार्यक्रम में संगठन के उपाध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज, खड़गदास गुरूजी, संरक्षक एम. पी. कुर्रे, संरक्षक वैद्यराज रोहन भारद्वाज, सलाहकार श्याम कुमार बंजारे, जिला प्रवक्ता राकेश नारायण बंजारे, विरेन्द्र भारद्वाज, भीम आर्मी खरसिया अध्यक्ष अक्षय लहरे, सुंदर कुर्रे, व्याख्याता डी.पी. गर्ग, व्याख्याता सुरेश नारंग, सेजेस प्राचार्य नागवंशी, प्रधान पाठक पुरूषोत्तम गुप्ता, कवयित्री प्रियंका गुप्ता, शिक्षिका सावित्री कुर्रे, प्रधान पाठक रामप्रसाद बघेल, अशोक कुर्रे, मनीराम सोनी, अधिवक्ता शशिभूषण जांगड़े, संरक्षक मनीराम जांगड़े, डॉ. श्याम बंजारे, समारू लाल खण्डेलवाल (पुरैना), लोचन बंजारे, एम.डी. सिदार, मोहन भारद्वाज एवं अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विश्वश्रेष्ठ भारतीय संविधान दिवस आयोजन में पधारे सभी गणमान्यजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This