युवा मोर्चा की सदस्यता यात्रा दूसरे दिन प्रारंभ हुई धर्मजयगढ़ से

Must Read

*युवा मोर्चा की सदस्यता यात्रा दूसरे दिन प्रारंभ हुई धर्मजयगढ़ से *

*प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा अंकित जायसवाल हुए यात्रा में शामिल*

रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा सदस्यता अभियान में गति प्रदान करने के लिए सदस्यता रथ के रूप में 4 अक्टूबर से सदस्यता प्रारंभ हुई जिसको लेकर आज 5 अक्टूबर को प्रातः धर्मजयगढ़ से यात्रा को लेकर जिला प्रभारी सन्नी केसरी के साथ यात्रा प्रभारी अतुल शर्मा एवम सह प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह एवम भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल एवम किशोर राठिया
के द्वारा निकाली गई जो की नगर भ्रमण करते हुए बस स्टैंड में सदस्यता कर इसके बाद कुडुमकेला मंडल अंतर्गत ग्राम पुसल्दा,आमापाली एवम कुडुमकेला में युवा मोर्चा के द्वारा सदस्यता किया गया जिसके साथ दूर दराज वनांचल क्षेत्र में भी जहां नेटवर्क की समस्या रही वहां भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। आज के यात्रा के समापन से पहले घरघोड़ा नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल भी शामिल हुवे घरगोडा नगर अंतर्गत जय स्तंभ चौक से घरघोड़ा बस स्टैंड रायगढ़ रोड में सदस्यता एवं मोर्चा के द्वारा किया गया जिसमे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा जिला, महामंत्री अरुणधर दीवान, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील अहमद, भाजपा वरिष्ठ नेता सुनील ठाकुर,पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजीत कनौजिया,युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश बेहरा, मंडल अध्यक्ष गगन राजपूत, घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष रितेश शर्मा,टिंकू स्वर्णकार,निखिल शर्मा,गुरमीत सिंह,आकाश महंत के साथ अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुवे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बेटी के जन्म की खुशी में रक्तदान कर प्रकाश दास ने पेश की मिसाल

धमतरी डेस्क ... नन्ही बिटिया के आगमन की खुशी को रक्तदान के साथ बनाया यादगार, मानव सेवा का दिया संदेश धमतरी।सरंसोपुरी...

More Articles Like This